ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्‍ट्र मंडल ने पुलवामा के वीर बलिदानियों को किया नमन

-जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों आतंकवादियों को मारने के बाद आज भी मन में 40 जवानों के बलिदान की पीड़ा तो है: काले
रायपुर।
सात बरस पहले साल 2019 में 14 फरवरी को भारत की सुरक्षा के लिए सिर पर कफन बांधे देश के वीर जवानों का काफिला निकला था, जिन पर पुलवामा में घात लगाए बैठे कायर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया। इस हमले में देश के 40 सिपाही बलिदान हो गए थे। महाराष्ट्र मंडल ने 40 बलिदानी  सिपाहियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि आज से सात साल पहले पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में हमारे अपने 40 जवानों को खो दिया। मोदी सरकार के साहसी निर्णय के बाद हमारी बहादुर एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक किया। पाकिस्तान के भीतर घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया और उनके सैकड़ों आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया। इन सब के बावजूद दिल में आज भी कहीं दर्द है, खालीपन है अपने 40 जवानों को खोने का। यही वजह है कि देशभर में आज का दिन ब्‍लैक डे के रूप में मनाया जाता है। वीर सैनिकों की शहादत की सातवीं बरसी पर हम उन्‍हें नमन करते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english