ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्ट्र मंडल में स्थापित शिवाजी महाराज प्रतिमा के समक्ष पहली बार हुई महाआरती

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के नवीन भवन में स्थापित शिवाजी महाराज की सिंहासनस्थ प्रतिमा के समक्ष महाआरती शुक्रवार, 19 जून को वरिष्ठ सभासद कल्याण देशपांडे की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्‍य, पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे। बता दें कि इसी माह छह जून को राज्यपाल रमेन डेका के हाथों इस प्रतिमा का अनावरण किया गया। 
युवा समिति की समन्वयक डॉ. शुचिता देशमुख ने बताया कि शिवाजी महाराज की महाआरती प्रत्‍येक माह के 19 तारीख को युवा समिति के नेतृत्‍व में की जाती है। मंडल परिसर में स्थापित किए गए शिवाजी महाराज की सिंहासनस्थ प्रतिमा के समक्ष पहली बार मासिक महाआरती की गई। तत्‍पश्‍चात कल्‍याण देशपांडे और अजय काले ने शिवाजी महाराज के व्‍यक्तित्‍व की विशेषताओं व उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा की। 
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय मधुकर काले, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सह सचिव मालती मिश्रा, आध्‍यात्मिक समिति की समन्‍वयक आस्था काले, संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल के सह प्रभारी नवीन देशमुख, साहित्‍य समिति की प्रभारी कुमुद लाड, संध्या खंगन, प्रशांत देशपांडे, दीपक पात्रीकर, डॉ. कमल वर्मा, रीना बाबर, अभिषेक बक्षी, गणेशा जाधव पाटिल, रितेश बाबर, प्रवीण क्षीरसागर सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english