ग्राम पोण्डी में 13 मार्च एवं अरमरीकला में 26 मार्च को होगा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
-कलेक्टर श्रीमती मिश्रा साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आवेदनों के निराकरण की करेंगी समीक्षा
बालोद । छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन एवं जनशिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बालोद द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तरीय ’जनसमस्या निवारण शिविरों’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के ग्राम पोण्डी में 13 मार्च तथा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला में 26 मार्च को सुबह 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन हेतु ग्राम पोण्डी में आयोजित शिविर हेतु अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री नूतन कंवर नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। इसी तरह ग्राम अरमरीकला में आयोजित शिविर हेतु अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्री रामकुमार सोनकर नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक माह न्यूनतम दो जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं, मांगों और शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी ढंग से निराकरण करना है। जिससे राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए शिविर स्थल पर सभी विभागों के सुव्यवस्थित स्टॉल लगाए जाएंगे और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।






.jpeg)



.jpg)
.jpg)
Leave A Comment