ब्रेकिंग न्यूज़

 जिला जनगणना हस्तपुस्तिका हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

-अपर कलेक्टर श्री लकरा एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर तथा श्री आशीष पेंद्रो ने दी आवश्यक जानकारी
-30 अगस्त तक जनगणना पोर्टल में अनिवार्य रूप से आॅनलाईन एंट्री करने के दिए निर्देश 
बालोद।  प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका हेतु ग्राम एवं नगर निर्देशिका आंकड़ों के संकलन एवं संचयन कार्य के संबंध में  संयुक्त जिला कार्यालय के आॅडोटोरियम में प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर और श्री आशीष पेेंद्रो ने प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका हेतु ग्राम एवं नगर निर्देशिका आंकड़ों के संकलन एवं संचयन कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी श्री योगेश भण्डारी एवं तहसीलदारों के अलावा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं विकासखण्ड एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका हेतु ग्राम एवं नगर निर्देशिका आंकड़ों के संकलन एवं संचयन कार्य से संबंधित जानकारी 30 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जारी किए गए निर्देशों के आधार पर सभी अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी 30 अगस्त 2026 तक जनगणना पोर्टल में अनिवार्य रूप से एंट्री करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सभी अधिकारियों को नगर की नागरिक स्थिति, लोेकेशन कोड, विभिन्न जनगणनाओं में नगर की जनसंख्या एवं लिंगानुपात, नगर का स्थान, विवरण एवं जलवायु के अलावा नागरिक एवं अन्य सुविधा एवं आधारभूत अधोसंरचनाओं से जुड़ी सुविधाओं से संबंधित जानकारियों को जनगणना पोर्टल में आॅनलाईन एंट्री कार्य के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा शैक्षणिक सुविधाएं, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मनोरंजक सुविधाएं, उद्योग एवं बैंकिंग सुविधाएं, चिकित्सा सुविधाओं के अलावा नागरिक एवं अन्य सुविधाएं आदि के एंट्री के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने जनगणना के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी सावधानी के साथ त्रुटिरहित ढंग से कार्य का संपादन करने के निर्देश दिए। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english