ब्रेकिंग न्यूज़

 फील्ड में जाकर जनगणना कार्य का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया

 महासमुंद  / जनगणना कार्य का प्रथम चरण जिले में 1 से 30 मई तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से कुल 34 प्रश्नों की जानकारी ली जाएगी। चूंकि जनगणना कार्य डिजिटल रूप में पहली बार होने वाली है, इसलिए प्रगणकों को इसके लिए पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री मनोज कुमार खांडे की उपस्थिति में प्रगणकों को प्रशिक्षण देने वाले फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत बसना में आयोजित किया गया। जिसमें सरायपाली, बसना और पिथौरा के कुल 23 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस उद्घाटन अवसर पर एसडीएम बसना श्री हरिशंकर पैकरा ने फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा हर शंका का समाधान मास्टर ट्रेनर से पूछकर अवश्य करें।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी तथा नसीब खान द्वारा सभी फील्ड ट्रेनर्स को बसना नगर के वार्ड नंबर एक तथा ग्राम खेमड़ा ले जाकर जनगणना कार्य का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रत्येक फील्ड ट्रेनर्स द्वारा दस से पंद्रह घरों में जाकर वांछित प्रश्नों के उत्तर पूछकर मोबाइल एप द्वारा प्रविष्टि किया गया। इसमें आवास, आवास सह अन्य उपयोग, दुकान, कार्यालय, खाली मकान आदि विभिन्न इकाइयों का मकानसूचीकरण किस प्रकार की जाएगी, इसकी विस्तृत जानकारी मास्टर ट्रेनर द्वारा मौके पर व्यवहारिक रूप से दिया गया।
इस दौरान तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू, सीएमओ नगर पंचायत बसना श्री सूरज कुमार सिदार तथा उनके कार्यालयीन स्टाफ भी सहयोग के लिए उपस्थित थे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले फील्ड ट्रेनर्स द्वारा अब अपने अपने नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों को अप्रैल महीने में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english