महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर केंद्र ने वितरित किया मठा
-राहगीरों को छाछ पीकर मिली गर्मी से राहत, सभी ने आभार जताकर कहा- एक अच्छी पहल
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने शनिवार, नौ मई को शंकर नगर एक्सप्रेस वे के पास राहगीरों को मठा वितरित किया। सुबह हजारों राहगीरों को मठा वितरित करने की व्यवस्था में लोगों ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया, और यातायात भी बाधित नहीं होने दिया। इस दौरान छाछ बांट रहीं महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
शंकर नगर केंद्र की संयोजिका आयुषी विट्ठालकर ने बताया कि सफेद ड्रेस कोड के साथ पहुंचीं महिलाओं ने हजारों राहगीरों को मठा पिलाया। केंद्र की ओर से बड़े पैमाने पर मठा की व्यवस्था की गई थी। मठा पीने के बाद राहगीरों ने शंकर नगर केंद्र की महिलाओं की काफी सराहना की। इस दौरान सुचारू यातायात के साथ- साथ सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। मठा के वेस्ट डिस्पोजल को बोरे में भरकर एकत्रित किया गया, ताकि सड़क पर गंदगी हो।
आयुषी के अनुसार शंकर नगर केंद्र की यह पहल प्रति वर्षानुसार मई महीने में भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच राहगीरों को दो पल सुकून के देने के लिए की जाती है। केंद्र की
पूर्व संयोजिका मधुरा भागवत, संध्या खंगन, रचना ठेंगड़ी, सुरेखा पाटिल, पुष्पा जावलेकर, श्रद्धा विठालकर, मेधा कोतवालीवाले गोदावरी सहित अनेक महिलाएं इस मौके पर मठा वितरण में शामिल थीं।











Leave A Comment