वात, पित्त और कफ दोष बिगड़ने के क्या संकेत हो सकते हैं और उन्हें कैसे मैनेज करें
वात, पित्त और कफ ये तीन दोष आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर और स्वास्थ्य से बेहद करीब से जुड़े होते हैं, जिन्हें त्रिदोष कहा जाता है। आयुर्वेद कहता है कि इनका सही संतुलन होना बहुत जरूरी है और अगर किसी कारण से उनका संतुलन बिगड़ जाता है तो स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। इनमें से हर दोष का संतुलन बिगड़ने से स्वास्त्य से जुड़ी अलग-अलग समस्याएं होने लगती हैं। जब इनका संतुलन बिगड़ता है, तो शरीर कुछ संकेतों के माध्यम से अपनी स्थिति व्यक्त कर सकता है। इन संकेतों को समझकर आहार और जीवनशैली में उचित बदलाव करना स्वास्थ्य-संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है। इस लेख में हम इसी बारे में कुछ खास जानकारियां लेने वाले हैं।
वात दोष क्या है और इसका असंतुलन
वात दोष हमारे शरीर के तीनों दोषों में से एक है, जिसका संबंध शरीर की गति, संचार और तंत्रिकाओं से होता है। जब किसी कारण से वात दोष का संतुलन बिगड़ता है, तो उससे कुछ समस्याएं पैदा होने लगती हैं जैसे
-त्वचा में रूखापन
-गैस बनना या पेट फूलना
-कब्ज की समस्या
-शरीर में दर्द या अकड़न रहना
-बेचैनी व नींद में कमी
-वात दोष को मैनेज कैसे करें
वात दोष के असंतुलन से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए इसे नियमित रखना बेहद जरूरी है। इसे संतुलित रखने के लिए नियमित दिनचर्या को सही बनाए रखना जरूरी है जैसे -
-पर्याप्त आराम करना
-गर्म एवं ताजा भोजन करना
-ज्यादा ठंडी चीजें न खाना या पीना
-ज्यादा उपवास न रखना
-योग व प्राणायाम करना
इसके अलावा अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादा समस्याएं हो रही हैं, तो उसके लिए समय रहते किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर से दिखाया जा सकता है। आयुर्वेद के चिकित्सक आपके स्वास्थ्य की जांच करेंगे और आपके शरीर की जरूरत के अनुसार आपको औषधियां देंगे।
पित्त दोष क्या है और इसका असंतुलन
आयुर्वेद के अनुसार अगर आप बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं, तो पित्त दोष संतुलन होना जरूरी है। पित्त दोष का संबंध मुख्य रूप से पाचन क्रिया, चयापचय (मेटाबॉलिज्म) क्रिया और शरीर के तापमान से होता है। इसलिए जब किसी व्यक्ति का पित्त दोष प्रभावित होता है तो उसे ज्यादा गर्मी लगती है, बार-बार एसिडिटी, ज्यादा प्यास लगना, ज्यादा पसीना आना, त्वचा में लालिमा और ज्यादा गुस्सा आना आदि लक्षण देखे जा सकते हैं।
पित्त दोष को मैनेज कैसे करें
पित्त दोष असंतुलन से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए इसको मैनेज करना बेहद जरूरी है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है -
-अत्यधिक तीखे, तले-भुने और बहुत गर्म भोजन का सेवन न करें
-रोजाना नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीएं
-तीनों समय का खाना सही समय पर ही करें
-बहुत ज्यादा तापमान में न रहें
-शरीर में तनाव न बढ़ने दें
-ज्यादा गर्म न खाएं बल्कि ठंडा खाना खाएं
-नियमित रूप से संतुलित आहार लें
-रोजाना पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है।
कफ दोष और इसका असंतुलन
शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए कफ दोष को संतुलित रखना भी बेहद जरूरी है। आयुर्वेद मानता है कि अगर किसी कारण से शरीर में कफ दोष असंतुलित हो जाता है, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है जिनमें निम्न शामिल है -
-एनर्जी की कमी व कमजोरी महसूस होना
-जरूरत से ज्यादा नींद आना व सुस्ती रहना
-पर्याप्त भूख न लगना
-कफ या बलगम ज्यादा बनना
-शरीर का वजन तेजी से बढ़ना
-कफ दोष को मैनेज कैसे करें
जरूरत से ज्यादा कफ होना आमतौर पर स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है और इन समस्याओं से बचने के लिए कफ दोष का संतुलित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए -
-हल्का व आसानी से पचने वाला आहार खाएं
-दिन में सोने की आदत न डालें
-मीठे और तेल वाले भोजन का सेवन कम से कम करें
-नियमित रूप से हल्दी एक्सरसाइज करें
-दोष संतुलन को समझना क्यों जरूरी?
स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या या लक्षण कई अलग-अलग कारणों से विकसित हो सकते हैं और इसलिए केवल गैस, जलन, सुस्ती या किसी अन्य एक लक्षण के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि कौन-सा दोष निश्चित रूप से बढ़ा हुआ है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण में प्रकृति, विकृति, आहार, दिनचर्या, ऋतु, आयु और अन्य लक्षणों का समग्र मूल्यांकन किया जाता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप दोषों के असंतुलन के बारे में जरूरी जानकारी रखें।









Leave A Comment