ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रीष्‍मकाल में वार्मअप के बाद ही करें कसरत: नेताम

 - महाराष्‍ट्र मंडल के फिजियोथेरेपी सेंटर के डाक्‍टर डीके नेताम ने मौसम के हिसाब से दिए महत्‍वपूर्ण टिप्‍स
 रायपुर। गर्मी के दिनों में फिजियोथेरेपी कराते समय हाइड्रेशन, हल्की कसरत और समय का सही चयन बेहद महत्वपूर्ण है।महाराष्ट्र मंडल चौबे काॅलोनी में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे डाक्टर डीके नेताम ने इस आशय का सुझाव दिया। 
डा. नेताम ने जोर देकर कहा कि फिजियो कराने वाले मरीजों को गर्मी के दिनों में तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। उन्हें ढीले सूती कपड़े पहनने चाहिए और कसरत से पहले वार्मअप जरूर करना चाहिए। शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए ठंडा पानी पीना भी आवश्यक है। एक्सरसाइज के लिए सुबह 10 बजे से पहले और शाम को चार बजे के बाद का समय बेहतर है। कुछ मरीजों को गर्मी में एक्सरसाइज में दिक्कत होती है, ऐसे में उन्हें सुबह जल्दी और कम व्यायाम करना चाहिए।   
डा. नेताम के अनुसार मांसपेशियों की जकड़न से बचने के लिए कसरत से पहले 5-10 मिनट हल्का स्ट्रेचिंग करना चाहिए। व्यायाम के बाद शरीर को धीरे-धीरे ठंडा करने के लिए स्ट्रेचिंग भी करें। गर्मी के दिनों में कसरत करने के लिए इंडोर विकल्प भी बेहतर होता है। तैराकी बेहतर आप्शन है। व्यायाम से पहले, साथ में और बाद में नारियल पानी, नींबू पानी पीना चाहिए, ताकि लो ब्लड प्रेशर की परेशानी न हो। 
डा. नेताम ने समझाया कि फिजियो कराते समय या व्यायाम करते समय चक्कर आए, सिरदर्द हो या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं और आराम करें। पीठ या गर्दन में दर्द ज्यादा हो, तो उसे नजरअंदाज न करें, तुरंत फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english