ब्रेकिंग न्यूज़

 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व  पर 11 मई को कपिलेश्वर शिव मंदिर में होगा राष्ट्रव्यापी स्मरण उत्सव का आयोजन

-कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ को 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक एक राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 11 मई 2026 को बालोद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक प्राचीन कपिलेश्वर शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय बालोद के कपिलेश्वर मंदिर में आयोजित राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
 जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक को आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी को शिव तांडव पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच संचालन व्यवस्था, दीप प्रज्वलन एवं महाआरती हेतु शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में चिकित्सक एवं चिकित्सा व्यवस्था, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग को श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने, डीआईओ को एलईडी स्क्रीन पर गाइडलाइन अनुसार ऑनलाइन प्रसारण कराने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंताओं एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को पेयजल तथा वीआईपी गैलरी में पेयजल एवं भृत्य की व्यवस्था, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, तहसीलदारों को तहसील एवं ब्लॉक स्तर कार्यक्रम की मुनादी कराकर कार्यक्रम के प्रति जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कराने, मुख्य कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिक विभाग को टेंट व्यवस्था एवं प्रशस्ति पत्र, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिक अभियंता एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को बैठक व्यवस्था एवं साउंड सिस्टम व्यवस्था, वन विभाग को आवश्यक बांस बल्ली की व्यवस्था, सहायक संचालक उद्यानिकी को मंदिर प्रांगण में फूल सज्जा तथा गुलदस्ता की व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर सोमनाथ थीम में रंगोली आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। 
उल्लेखनीय है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ अंतर्गत बालोद जिले में ऐतिहासिक, पुरातात्विक धार्मिक आयोजन हेतु कपिलेश्वर महादेव मंदिर में 11 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव प्रस्तावित है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु जारी किए गए समय-सारणी के अनुसार 11 मई को सुबह 09 बजे अतिथियों का मंदिर परिसर में आगमन, 9.30 बजे शिव स्तुति, दीप प्रज्वलन एवं महारती, 10 बजे से 10.15 तक  उद्बोधन, 10.15 से 10.20 बजे तक शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, 10.20 से 10.30 तक सोमनाथ संवाद, 10.30 से 11 बजे भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण, 11 बजे से 11.15 तक सोमनाथ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का सम्मान एवं 11.15 बजे महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english