सेक्टर 07 के माताधाम मंदिर में 23 को होगा गीता महायज्ञ
टी सहदेव
- सुबह छह से सात बजे तक नगर संकीर्तन होगा
- दोपहर को नारायण सेवा यानी कि भंडारा भी रखा गया है
भिलाई नगर। सेक्टर 07 स्थित माताधाम मंदिर में इस महीने की 23 तारीख को गीता जयंती के पावन पर्व पर गीता महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भगवद्गीता प्रचार संघ के नेतृत्व में आयोजित होने वाले गीता महायज्ञ का यह 17 वां वर्ष है। संघ के संयोजक पी मुरहरि ने बताया कि आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को कैंप 01 स्थित शिवानंद भजन मंदिर में के यर्रन्ना की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया कि मां मंकिनम्मा जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में गीता महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह छह से सात बजे तक नगर संकीर्तन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात कलश स्थापना की जाएगी। फिर नौ बजे से साढ़े तीन घंटे तक गीता महायज्ञ होगा। यज्ञ के तुरंत बाद विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ कर श्री हरि के नामों की महिमा का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर को नारायण सेवा यानी कि भंडारा भी रखा गया है। शाम को भजन संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में एन रुकमांगधरा राव, जोगाराव, एन पापाराव, पी त्रिनाथ पंडित, बी रामाराव, वी सनमुख राव, वाई उपेंद्र राव, बी वेंकट राव और एल. पुन्नय्या प्रमुख रूप से शामिल थे।











.jpeg)

Leave A Comment