ब्रेकिंग न्यूज़

 72 साल के हुए रजनीकांत.....अपनी से आधी उम्र की हसीनाओं संग किया था ऑन स्क्रीन रोमांस...
नई दिल्ली।   साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर रजनीकांत आज अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रजनीकांत ने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई। कुछ फिल्में ने कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बना दिए जिसे तोड़ पाना शायद काफी मुश्किल है। लेकिन हम आपको आज रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनकी उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें उन्होंने अपनी से कम उम्र की एक्ट्रेसेस के संग रोमांस किया था। तो चलिए देखते है ये लिस्ट
 ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय और रजनीकांत की फिल्म रोबोट को कौन भूल सकता हैं। इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे जिसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय काफी करीब दिखाई दिए। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रजनीकांत से करीब 23 साल छोटी हैं। 
 मनीषा कोईराला
रजनीकांत की फिल्म बाला काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में रजनीकांत बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला के साथ नजर आए थे। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के दौरान मनीषा कोईराला 30 साल की थी, तो वहीं एक्टर 50 साल की उम्र पार कर चुके थे।
 राधिका आप्टे
इस लिस्ट में एक्ट्रेस राधिका आप्टे का नाम भी शामिल हैं। रजनीकांत और राधिका आप्टे फिल्म काबली में साथ नजर आए थे। इस फिल्म दोनों रोमांटिक रोल में थे। रिपोट्र्स के मुताबिक इस फिल्म के दौरान 66 साल के थे, तो वहीं एक्ट्रेस महज 33 साल की थी।  
नयनतारा
साउथ की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक नयनतारा ने रजनीकांत के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे है, तो नयनतारा इस समय  48 साल की हैं।  
हुमा कुरैशी
रजनीकांत की फिल्म काला काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में रजनीकांत और हुमा कुरैशी रोमांटिक रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान एक्टर 68 साल के थे, तो वहीं एक्ट्रेस 32 साल की थी।  
अनुष्का शेट्टी
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म लिंगा में एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी संग नजर आए थे। इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी और रजनीकांत रोमांटिक रोल में थे। आपको बता दें कि इस दौरान रजनीकांत 60 के साल के थे, तो वही अनुष्का शेट्टी 30 साल की थी।
 दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रजनीकांत साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म कोच्चाडियान में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत ने एक्ट्रेस के संग ऑन स्क्रीन रोमांस किया था। जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म एनिमेटेड वर्जन में रिलीज हुई थी। दीपिका इस समय 36 साल की हैं। 
 श्रिया सरन
श्रिया सरन और रजनीकांत बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म शिवाजी में साथ नजर आए थे। रजनीकांत ने जब फिल्म में नजर आए थे तब वो 57 साल के थे, तो वहीं श्रेया सरन महज 27 की ही थी।
 सोनाक्षी सिन्हा
रजनीकांत बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संग फिल्म लिंगा में दिखाई दिए थे। फिल्म लिंगा में सोनाक्षी सिन्हा और रजनीकांत रोमांटिक रोल में नजर आई थी। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा रजनीकांत के दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उनकी उम्र इस समय 35 साल है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english