पुर्तगाली फिल्मकार की फिल्म 'अकी' ने इफ्फी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 'गोल्डन पीकॉक' पुरस्कार जीता
पणजी. पुर्तगाली फिल्मकार तियागो गेडेस की स्पेनिश भाषा की फिल्म ''अकी'' ने शनिवार को गोवा में संपन्न हुए 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रतिष्ठित 'गोल्डन पीकॉक' पुरस्कार जीता। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने समापन समारोह में इफ्फी के महोत्सव निदेशक आशुतोष गोवारिकर, सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में यह पुरस्कार प्रदान किया। पुर्तगाल और फ्रांस के सह-निर्माण में बनी फिल्म ''अकी'' की पटकथा गेडेस और लुइस अराउजो ने मिलकर लिखी है। इस साल मई में कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होने के बाद इस फिल्म का इफ्फी में भारत में पहली बार प्रदर्शन किया गया। महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में कई अन्य फिल्मकारों और कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
फ्रांसीसी-इतालवी फिल्म ''द गोल्डन एज'' ने सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक की पहली फीचर फिल्म का 'सिल्वर पीकॉक' पुरस्कार जीता। इस फिल्म का निर्देशन बेरेंजर थौइन ने किया है। फिल्म ''कांतारा : ए लेजेंड-चैप्टर वन'' को जूरी की विशेष प्रशंसा का पुरस्कार दिया गया। इसके लिए फिल्म के निर्माता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी को सम्मानित किया गया। शेट्टी ने इसी फिल्म में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का 'सिल्वर पीकॉक' पुरस्कार भी जीता।
--










Leave A Comment