ब्रेकिंग न्यूज़

 रहमान अली  इम्तियाज अली और एआर रहमान ने अपनी फिल्मों से जुड़े रोचक किस्से साझा किये

देहरादून. फिल्म ''हाईवे'' में शुरुआत में केवल एक गाना था, जो बाद में बढ़कर 14 हो गये, जबकि ''रॉकस्टार'' के लिए संगीतकार ए आर रहमान को भुगतान प्राप्त करने में आठ महीने लग गए थे। फिल्मकार इम्तियाज अली और संगीतकार रहमान ने 15 साल से चली आ रही अपनी सफल साझेदारी से जुड़े ऐसे कई कम चर्चित किस्से साझा किए हैं। देहरादून साहित्य महोत्सव में ऑस्कर विजेता संगीतकार और चर्चित फिल्म निर्देशक ने ''रॉकस्टार'' (2011) और ''हाईवे'' (2014) सहित अपनी कई चर्चित फिल्मों में साथ काम करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके कुछ यादगार गाने अनिश्चितता, अप्रत्याशित घटनाक्रम और काफी असमंजस के बीच तैयार हुए। रहमान ने बताया कि ''रॉकस्टार'' के निर्माता फिल्म के संगीत से खुश नहीं थे और उन्होंने फिल्म रिलीज होने के करीब आठ महीने तक उन्हें भुगतान नहीं किया था।
रहमान ने कहा, ''निर्माता ने मुझे पूरी ''रॉकस्टार'' फिल्म के लिए भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें संगीत पसंद नहीं है। इस दौरान मैं संगीतकारों और अपनी यात्रा का खर्च खुद उठाता रहा। मैंने अली को यह भी नहीं बताया कि मुझे इस फिल्म के लिए एक पैसा भी नहीं मिला है।'' संगीतकार ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के आठ महीने बाद आखिरकार उन्हें चेक मिला।  हालांकि, ''रॉकस्टार'' के फिल्मांकन के दौरान कुछ और दिलचस्प घटनाक्रम भी हुए। इनमें एक ऐसा वाकया भी था, जिसमें दोनों सहयोगियों को लगा कि दूसरा व्यक्ति रुचि नहीं ले रहा है। अली ने बताया कि वह रहमान के जवाब का इंतजार कर रहे थे, जबकि संगीतकार ने कहा कि निर्देशक से उनका कोई संपर्क नहीं था, हालांकि वह (रहमान) तब तक फिल्म के दो गानों पर काम कर चुके थे और तीन धुनों को तैयार कर चुके थे। 
इस बीच, फिल्मकार को लगने लगा था कि शायद रहमान यह फिल्म करने के इच्छुक नहीं हैं और केवल ''इनकार करने में बहुत ज्यादा शिष्टाचार दिखा रहे हैं।'' यह असमंजस दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह में फिल्म की लोकेशन देखने के दौरान दूर हुआ।  अली के सहायक निर्देशक को दरगाह के एक कर्मचारी से पता चला कि रहमान भी दरगाह से जुड़े एक गाने की रचना कर रहे हैं। चूंकि ''रॉकस्टार'' में दरगाह को भी दिखाया गया था, इसलिए इस जानकारी से अली को लगा कि रहमान वास्तव में फिल्म से जुड़े हुए हैं। जब उन्होंने आखिरकार रहमान से संपर्क किया, तो संगीतकार का जवाब तसल्ली भरा था। रहमान ने कहा, ''हां, बिल्कुल। हम फिल्म कर रहे हैं। मैं ये तीन गाने पहले ही बना चुका हूं।'' ''रॉकस्टार'' के दौरान जहां संपर्क नहीं हो पाने की कई घटनाएं हुईं, वहीं फिल्म ''हाईवे'' के मामले में एक अलग ही दिलचस्प बात सामने आई। फिल्म का संगीत पहले केवल एक गाने तक सीमित था, लेकिन बाद में गानों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english