ब्रेकिंग न्यूज़

 फूली-फूली और सॉफ्ट बनेंगी मक्के की रोटी!

आटा गूंथने और बेलने की ये 1 ट्रिक जान लें
सर्दियों का मौसम आते ही गरमा-गरम साग के साथ मक्के की रोटी खाने का मन होने लगता है। शायद ही कोई हो जिसे ये पंजाबी कॉम्बिनेशन पसंद ना आता हो। खासकर मक्के की रोटी पर सफेद मक्खन लगाकर खाने का मजा ही अलग होता है। हालांकि मक्के की रोटी बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। इसका आटा गूंथते समय ही कई बार बिखरने लगता है और रोटी बेलने में भी काफी परेशानी होती है। अगर आप कभी-कभार मक्के की रोटी बनाते हैं, तब तो आपके लिए भी ये बहुत मुश्किल होता होगा। दरअसल यहां सारा खेल आटे को सही से गूंथने का है। मक्के का आटा गूंथने का तरीका थोड़ा सा अलग होता है। अगर आप सही तरीके से इसे गूंथते हैं, तो रोटी बेलने से ले कर सेंकना आसान हो जाता है और रोटियां बिल्कुल सॉफ्ट बनती हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ टिप्स।
मक्के की रोटी का आटा कैसे गूंथे?
अगर आपके मक्के की रोटी हर बार कड़क और ड्राई बनती हैं, तो एक बार इस तरीके से आटा गूंथकर देखें। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करने के लिए चढ़ाएं। अगर आप ढाई कप मक्के का आटा ले रहे हैं, तो पानी की मात्रा दो कप रखें। जैसे ही पानी में बुलबुले उठने लगें, उसमें मक्के का आटा मिला दें। इसे तुरंत चलाएं और पानी के साथ अच्छी तरह मिक्स कर दें, ताकि आटा सारा पानी सोख ले। फिर गैस की फ्लेम बंद कर दें।
अब आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि ये थोड़ा ठंडा हो जाए। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा सा पानी डालें और एक सॉफ्ट सा आटा लगाकर तैयार कर लें। फिर 1-2 चम्मच तेल डालें और दोबारा से आटे को सॉफ्ट होने तक गूंथ लें। मक्के का आटा बिल्कुल परफेक्ट तरीके से लगकर तैयार है। अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें।
मक्के की रोटी बेलने की ट्रिक
अगर आपको मक्के की रोटी बेलने में दिक्कत आती है, तो इसकी लोई को हल्का सा दबाकर दो नॉन स्टिक शीट्स के बीच रखें। ऊपर से कोई फ्लैट तली का बर्तन रखकर दबाएं और गोल रोटी की शेप दें। रोटी की थिकनेस मीडियम रखें।
मक्के की रोटी सेंकने का सही तरीका
सबसे पहले तवे को अच्छे से गर्म कर लें। ध्यान रहे मक्के की रोटी को हमेशा तेज गर्म तवे पर ही डालें। इसे हर 10 सेकंड में पलटते हुए सेंक लें, जबतक रोटी के दोनों तरफ हल्के भूरे स्पॉट्स नजर नहीं आते। अब रोटी की दोनों साइड्स पर देसी घी लगाएं। जैसे ही घी गर्म होगा, रोटी अपने आप फूलने लगेगी। दोनों साइड्स को अच्छी तरह पकने तक सेंक लें।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english