प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाई अपनी लाडली बेटी मालती की झलक
मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने वो काम कर दिया, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का फेस दुनिया को दिखा दिया। जिसके बाद मालती मैरी चोपड़ा जोनास की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। मालती मैरी चोपड़ा जोनास की इन तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही है।
प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी चोपड़ा जोनास की जो तस्वीरें सामने आई है। उन तस्वीरों में मालती मैरी चोपड़ा जोनास अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के गोद में दिखाई दे रही है। उन तस्वीरों में मालती मैरी चोपड़ा जोनास बेहद प्यारी लग रही है।
मालती के साथ-साथ इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मालती का ये क्यूट पोज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। मालती अपने मम्मी-पापा के साथ एक इवेंट में पहुंचीं थी।
Leave A Comment