आप' नेता राघव चड्ढा संग जल्द सात फेरे लेंगी परिणीति!
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग अफेयर के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, दोनों कई बार साथ में स्पॉट हुए थे, जिससे उनके अफेयर की खबरें बढऩी शुरू हो गईं। यहां तक कि आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाइया दी थीं, जिससे उनकी शादी की खबरें तेज हो गईं। वहीं हाल ही में एक्टर हार्डी संधू ने भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की पुष्टि की है और एक्ट्रेस को बधाइयां भी दी हैं।
हार्डी संधू ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह खुश हैं कि परिणीति चोपड़ा शादी कर रही हैं। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि यह चीज असल में हो रही है। मैंने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।" हार्डी संधू ने बताया कि उन्होंने और परिणीति चोपड़ा ने शादी के सिलसिले में बातचीत भी की थी। एक्टर ने इस बारे में कहा, "कोड नेम: तिरंगा' की शूटिंग के दौरान हमने शादी पर चर्चा भी की थी। उस वक्त परिणीति ने कहा था कि मैं तब ही शादी करूंगी, जब मुझे लगेगा कि मुझे सही इंसान मिल गया।" ्र
हार्डी संधू ने बताया कि परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की खबरें आने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस को कॉल भी की थी। हार्डी संधू ने इस बारे में कहा, "मैंने परिणीति को कॉल की थी और उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दीं।" ्र
बता दें कि शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बुधवार की रात एयरपोर्ट पर स्पॉट भी हुए थे। हालांकि एक्ट्रेस मीडिया को नजरअंदाज करते हुए जल्दी से कार में बैठकर चली गई थीं। खबर यह भी है कि जल्द ही परिणिती की बहन प्रियंका चोपड़ा भी राघव चड्ढा से मिलेंगी।
Leave A Comment