भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहा था फरार
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने हाल ही में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। एक्ट्रेस की मौत की खबर सुन फैंस का दिल टूट गया था। एक्ट्रेस आकांक्षा की मौत से भोजपुरी के कई सितारों को भी जोर का झटका लगा है। हाल ही में आकांक्षा के माता-पिता से मिलने सुपरस्टार पवन सिंह गए थे। बता दें कि आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर कई आरोप लगाए थे। उनकी मां का कहना था कि समर सिंह की वजह से ही आकांक्षा की मौत हुई है। उन्होंने समर सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। इस बीच पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के अनुसार समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, इस मामले में समर सिंह के भाई संजय सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल संजय सिंह की तलाश पुलिस कर रही है। मालूम हो कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद ही पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ एक्शन लिय। हालांकि संजय सिंह अभी भी फरार है।
खबरों के अनुसार आकांक्षा दुबे और समर सिंह एक दूसर को डेट कर रहे थे। दोनों ने साथ में कई म्यूजिक वीडियोज में काम भी किया था। आकांक्षा की मौत से भोजपुरी एक्ट्रेसेस में काफी गुस्सा है। हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को पोल खोल कर रख दी थी। साथ ही रानी ने आकांक्षा को श्रद्धाजंलि भी थी। इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर कर आकांक्षा दुबे की मौत पर दुख जताया है।
----
Leave A Comment