ब्रेकिंग न्यूज़

 एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक 48 की उम्र में बनी  जुड़वां बच्चों की मां
 मुंबई।  हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। अभिनेत्री के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। अभिनेत्री हिलेरी स्वैंक ने हाल ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। फैंस भी हिलेरी को काफी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।  हिलेरी स्वैंक 48 साल की उम्र में मां बनी हैं और एक साथ ही उन्हें डबल खुशियां मिली हैं। हालांकि, यह उनके लिए आसान नहीं रहा। अभिनेत्री ने अपनी खुशियों के साथ-साथ अपने दर्द भरे अनुभव को भी शेयर किया है। हालांकि, उनकी इस बड़ी खुशी के आगे उनका दर्द भी कुछ भी नहीं है।
 हिलेरी स्वैंक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह समुद्र के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। साथ ही हिलेरी ने अपनी गोद में अपने दोनों जुड़वा बच्चों को भी पकड़ा हुआ है। अभिनेत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है  
हिलेरी की तस्वीर पर यूजर्स कमेंट की बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हिलेरी को बधाई, फाइनली काफी लंबे इंतजार के बाद आपको यह खुशियां हासिल हुई है।Ó दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह दोनों बच्चे कितने क्यूट लग रहे हैं, हिलेरी आपको खूब सारी बधाईÓ। एक और यूजर ने कहा, 'न्यू मम्मा अपने क्यूट बच्चों के साथ बेहद प्यारी लग रही हैं।Ó
खबरों के अनुसार  हिलेरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके वंश में हमेशा से ही जुड़वां बच्चे होते आए हैं। हिलेरी ने बताया था कि उनकी नानी भी जुड़वा थीं और उनके पति की नानी-दादी भी जुड़वां रहीं। अभिनेत्री ने दिसंबर 2022 में क्रिसमस के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी शेयर की थी। हिलेरी स्वैंक ने तब क्रिसमस ट्री के साथ अपने बेबी बंप के साथ पोज दिया था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english