फिर पापा बनेंगे अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सुनाई खुशखबरी !!
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने सोशल मीडिया पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर कर खलबली मचा दी है। अदाकारा ने अपनी इन लेटेस्ट फोटोज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर ऐलान किया है कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अदाकारा गैब्रिएला डिमेट्रेड्स के इस ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। अर्जुन रामपाल पहले से ही गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स संग एक बेटे अरिक के पिता हैं।
गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के जरिए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को गुडन्यूज दी है। अदाकारा ने बताया है कि वो और अर्जुन रामपाल फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। अदाकारा गैब्रिएला डिमेट्रेड्स और अर्जुन रामपाल पहले से ही एक बेटे के पैरेंट हैं। अब ये स्टार कपल 4 साल बाद दोबारा मम्मी-पापा बनने वाला है।
अर्जुन रामपाल ने साल 23 अप्रैल 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स संग पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स लिव-इन पार्टनर हैं। दोनों सितारों ने आज तक शादी नहीं की है। जबकि, दोनों पैरेंटहुड साथ में एन्जॉय कर रहे हैं। ग्रैब्रिएला ने 18 जुलाई 2019 को अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद इस स्टार कपल ने अपने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा।
फिल्म स्टार अर्जुन रामपाल की पहली शादी मेहर जेसिका के साथ हुई थी। स्टार कपल ने अपनी 20 साल की शादी को खत्म कर अपनी राहें अलग की थीं। अर्जुन रामपाल कथित तौर पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स संग एक्सट्रा मैरिटिअल रिलेशनशिप में थे। दोनों के इस रिश्ते की वजह से ही मेहर जेसिका ने अर्जुन रामपाल से तलाक लिया था। दोनों ने साल 2019 में लिया था। जबकि, इसी साल अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने पहले बेटे को जन्म दिया था।
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका दो बेटियों के पैरेंट्स थे। फिल्म स्टार की बेटियों के नाम मायरा रामपाल और माहिका रामपाल है। तलाक के बाद दोनों बेटियों की परवरिश उनकी मां मेहर जेसिका कर रही हैं।
Leave A Comment