प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का नूरानी चेहरा देख गदगद हुए फैंस
मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( उन स्टार्स में से एक है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में अपनी बेटे के साथ नए अंदाज में नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में अपनी बेटी को कंधे पर बिठाए हुए दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी की इस क्यूट सी तस्वीर को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की बेटी का प्यारा सा फेस भी दिखाई दे रहा है। प्रियंका चपोड़ा की बेटी मालती मैरी के फेस को देखने के बाद फैंस देखते ही रह गए।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी अपने जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने काफी समय पर अपनी बेटी का फेस दुनिया से छुपाया, लेकिन एक टाइम के बाद जब एक्ट्रेस की बेटी का फेस सामने आया, तो उसे देखने ही रह गए। प्रियंका चोपड़ा की बेटी की क्यूटनेस पर फैंस दिल हार बैठे।
Leave A Comment