ब्रेकिंग न्यूज़

पैरों में चप्पल और हाथ में थैला लिए हुए नजर आए अरिजीत सिंह, सिंगर की सादगी के कायल हुए फैंस

 मुंबई।  पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम गाने दिए हैं जो लोगों ने खूब पसंद किए। अरिजीत सिंह की प्यारी आवाज सुनकर फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। अरिजीत सिंह अपनी सिंगिंग के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण उनके इस लेटेस्ट वीडियो में मिल रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में नजर आ रहे हैं 

अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल पर सामने आया है। इस वीडियो में वह काफी साधारण अंदाज में नजर आ रहे हैं। अरिजीत सिंह अपने होमटाउन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की गलियों में चप्पल पहनकर नजर आए और उनके हाथ में थैला लिए नजर आया। इसके बाद वह स्कूटर से स्टार्ट कर रवाना हो जाते हैं। इस दौरान अरिजीत सिंह गली में कुछ लोगों से बात करते दिखे। पहली बार अरिजीत सिंह को पहचानना थोड़ा  कठिन होगा लेकिन ध्यान से देखने पर उन्हें पहचाना जा सकता है। अरिजीत सिंह के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी सादगी के कायल हो गए। अरिजीत सिंह अपने होमटाउन में इतने साधारण तरीके से रहते हैं जिसे देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 
 गौरतलब है कि आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अरिजीत सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के स्टेज पर पैर छुए थे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसके बाद अरिजीत सिंह के प्यारे नेचर की खूब तारीफ हुई थी।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english