प्रियंका चोपड़ा की मां बनेंगी सामंथा?
मुंबई। फिल्म स्टार सामंथा रुथ प्रभु जल्दी ही सिटाडेल के हिंदी वर्जन में नजर आने वाली हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस वेब सीरीज का इंग्लिश वर्जन पहले ही तहलका मचा रहा है। इस वर्जन में प्रियंका चोपड़ा के ऑन स्क्रीन फादर की डबिंग वरुण धवन ने की है। जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि इस वेब सीरीज के हिंदी वर्जन में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता का किरदार निभाते दिख सकते हैं। ये एक प्रीक्वल भी हो सकता है।
Leave A Comment