नव्या नंदा की हिंदी पर फिदा हुए लोग, बोले- 'पहली स्टारकिड, जिसके पास दिमाग है...'
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। नव्या नंदा यूं तो लाइमलाइट से कोसो दूर रहती हैं लेकिन अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते हैं। अब हाल ही में नव्या नंदा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नव्या नंदा हेल्थ केयर से लेकर कानून की जानकारी और घरेलू हिंसा को लेकर बात कर रही हैं। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि नव्या नंदा इंटरव्यू में हिंदी में बात कर रही हैं, वीडियो में अमिताभ बच्चन की नातिन की हिंदी को देखकर फैंस भी इंप्रेस हो गए हैं।
इस वीडियो में श्वेता बच्चन की लाडली नव्या नंदा कह रही हैं, "एक चीज के बार में मैं बार-बार सुनती हूं कि आप बहुत ही यंग हैं। आप लोगों के पास एक्सपीरियंस नहीं है। तो वो हमेशा एक सवाल आता है कि अरे आप सिर्फ 25 साल की हो, आपको क्या एक्सपीरियंस है लाइफ के बारे में। आप कैसे इन चीजों के बारे में काम सकते हैं। हेल्थ केयर, कानून की जानकारी और घरेलू हिंसा के बारे में सही जानकारी।"
वीडियो में नव्या नंदा आगे कह रही हैं, "मैं कभी सोचती हूं कि अगर मैं किसी काम के लिए 80 साल तक रूक जाएँ तो दुनिया का क्या होगा। हमारे देश के लगभग 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, हमारी ऐज ग्रुप के हैं ना। 20 से 30 साल के बीच। अगर हम 50 सात क इंतजार कर लें कुछ करने के लिए तो इस पीढ़ी का क्या होगा और इस जनरेशन का क्या होगा। बदलाव आखिर कौन लाएगा? आजकल मुझे लगता है कि ये जो नई पीढ़ी आई है बच्चों की, उनको इतना ज्ञान है, इतनी कम उम्र में। तो हमें बिल्कुल भी अंडर एस्टीमेट नहीं करना चाहिए। क्योंकि हम बहुत ही सक्षम हैं।"
नव्या नंदा के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बॉलीवुड में चलो किसी के पास तो सही जानकारी है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "नव्या की हिंदी सच में बहुत अच्छी है। अच्छा काम करना जारी रखें।"
Leave A Comment