ब्रेकिंग न्यूज़

परिणीति चोपड़ा - राघव चड्ढा ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, शादी से पहले मांगी मुरादें

 मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और 'आप' नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की पिछले महीने ही सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुए थे। परिणीति चोपड़ा  और राघव चड्ढा को अक्सर एक साथ देखा जाता है। बीती रात दोनों अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब दर्शन करने पहुंचे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कड़ी सुरक्षा के बीच हमंदिर साहिब में माथा टेका। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।  

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी से पहले एक साथ श्री हरमंदिर साहिब दर्शन के लिए पहुंचे। फोटोज में दोनों को हर वक्त साथ-साथ देखा जा सकता है। परिणीति चोपड़ा फोटोज में व्हाइट सूट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी सगाई पर भी व्हाइट सूट ही पहना था। श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने पहुंची परिणीति चोपड़ा ने व्हाइट दुपट्टे से अपना सिर भी ढका हुआ था।   राघव चड्डा इस दौरान व्हाइट कुर्ता-पजामा और नेहरू जैकेट में नजर आए। उनके लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। बता दें कि सगाई के बाद से ही राघव और परिणीति चर्चा में बने रहते हैं।
 बता दें कि गोल्डन टेंपल दर्शन करने पहुंची परिणीति चोपड़ा ने सिर पर चुन्नी तो रखी थी, लेकिन उनका आधा सिर ही ढका हुआ था। ऐसे में लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया और लिखा, "नियम हर किसी के लिए एक होने चाहिए, ये आधा सिर ढकने का क्या मतलब बनता है।" 
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के आसपास कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, "भगवान के दर पर भी दिखावा। हिम्मत है तो साधारण व्यवहार करो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान के दर पर भी इतनी कड़ी सुरक्षा। असल रखवाला तो भगवान ही है। ये तो केवल पब्लिसिटी है।"
 बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जल्द ही शादी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल नवंबर में सात फेरे ले सकता है। हालांकि शादी की रस्में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ही शुरू हो जाएंगी।  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में शादी रचाएंगे। खबरों की मानें तो राघव और परिणीति जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होगी। बता दें कि इस पैलेस में ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की भी शादी हुई थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी। दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में 150 मेहमानों के बीच हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english