टीवी के इस पॉपुलर शो में होने जा रही काजोल की एंट्री
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, इस बीच खबर है कि बी-टाउन की इस दमदार हसीना की एंट्री टीवी के सबसे लॉन्गेस्ट शो में होने वाली है। जी हां, काजोल जल्द ही टीवी के हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आएंगी।
राजन शाही के इस शो में एक्ट्रेस का स्पेशल अपीयरेंस होने वाला है। इस शो में वह 'द ट्रायल' की 'नोयोनिका सेनगुप्ता' बनकर आने वाली हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु बेटे अबीर की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। वहीं, काजोल की एंट्री उनकी लाइफ में एक बड़ा ट्विस्ट लाने का काम करेंगी।
हाल ही में शो का प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें अक्षरा एक वकील से कोर्ट में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। पेपर ऊपर-नीचे हो जाने की वजह से अक्षरा, वकील पर गुस्सा निकालती हैं। वह कहती हैं कि यह एक बड़ी गलती है। उनके बेटे की कस्टडी का सवाल है, इसलिए वह भूल नहीं कर सकती हैं। इस बीच शो में काजोल की जबर्दस्त एंट्री होती है। वहीं, अक्षरा को उन पर भी गुस्सा निकालते देखा जा सकता है। मगर शो के अपकमिंग एपिसोड में काजोल, अक्षरा की मदद करते हुए नजर आने वाली हैं। शो के फैंस ने जब से इस शो में काजोल की झलक देखी है, तब से वे आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्साहित हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' रिलीज हो गई है। वहीं, एक्ट्रेस 'लस्ट स्टोरी 2' में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही कृति सेनन के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'दो पत्ती' में उनके साथ स्क्रीन साझा करती दिखने वाली हैं।
Leave A Comment