डायरिया और फूड एलर्जी होने पर अस्तपाल में भर्ती हुईं अदा शर्मा
नई दिल्ली। द केरला स्टोरी से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें डायरिया और फूड एलर्जी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी कुछ पुरानी फोटोज शेयर कीं। इस पोस्ट में उनके हाथ पैर में एलर्जी देखी जा सकती है। ऐसे में शरीर पर रैशेज के निशान भी दिख रहे हैं।
अदा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया कि वे बीमार हैं उन्हें रैशेज हो गए हैं। हाइव्स यानि पित्ती की समस्या भी है। वे इन दानों को फुल स्लीव पहनकर छुपा रही थीं। ऐसे में टेंशन लेने से यह चेहरे पर भी आ गए और जब उन्होंने दवा ली तो इससे एलर्जी हो गई और उल्टियां होने लगी। अदा ने कहा कि उन्हें इस समस्या के चलते इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना पड़ेगा।
डायरिया से बचने के तरीके
डायरिया होने पर खान-पान का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में बाहर का तला-भुना या फिर जंक फूड खाने से बचना चाहिए। ऐसे में अच्छी तरह पका हुआ खाना ही खाएं। कच्चा, कम पका हुआ खाना या फिर सीफूड खाने से बचें। ऐसी स्थिति में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखना भी बेहद जरूरी होता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। ऐसी स्थिति में डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से कई बार पाचन में समस्या हो सकती है। इसलिए इसे खाने से बचें।
हाइव्स (पित्ती उछलने) के कारण
हाइव्स या फिर पित्ती उछलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। तापमान ठंडा होने या फिर ज्यादा गर्म होने के कारण भी कई बार यह समस्या हो सकती है। किसी जानवर के संपर्क में आने या फिर त्वचा पर दबाव पड़ने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। मिर्च-मसालेदार चीजें खाने या फिर कब्ज होने से भी ऐसी स्थिति हो सकती है। ज्यादा पसीना आने या फिर पानी में ज्यादा देर तक रहने से भी पित्ती उछल सकती है। file photo










Leave A Comment