भारत के लिए बढ़िया कदम, चंद्रयान 3 को अपने बच्चों के साथ सतह पर उतरता देखूंगी: करीना कपूर
नयी दिल्ली. अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोमवार को कहा कि वह, किसी भी अन्य भारतीय की तरह चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने का “बेसब्री से” इंतजार कर रही हैं और उनकी योजना अपने बच्चों के साथ इसको देखने की है। राष्ट्रीय राजधानी में एक ब्रांड का प्रचार करने आई करीना ने देश के चंद्रमा अभियान के बारे में बात की और कहा कि यह देश के लिए गर्व का पल है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, चंद्रयान 3 के 23 अगस्त को शाम छह बजकर करीब चार मिनट पर चंद्रमा की सतह को छूने की उम्मीद है। करीना ने कहा,“आप उस गर्व को महसूस करते हैं। भारतीय होने के नाते हम सभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत से लोगों की निगाहें इस पर टिकी होंगी। मैं अपने बच्चों के साथ इसे देखूंगी।
Leave A Comment