ब्रेकिंग न्यूज़

 इन बॉलीवुड स्टार्स पर लग चुका है उत्पीड़न का आरोप, एक को हो गई थी 7 साल की जेल

  मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री लोगों का जमकर मनोरंजन करती हैं लेकिन इसके साथ ही इंडस्ट्री से आए दिन विवादों की खबरें आती रहती हैं। बताते चलें कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। किसी सेलिब्रिटी पर रेप का आरोप लगा तो किसी पर मारपीट का आरोप लगा है। गणेश आचार्य, शाइनी आहूजा, आदित्य पंचोली सहित इन स्टार्स का नाम उत्पीड़न के मामलों में आ चुका है।  यहां पर देखें लिस्ट...

 आदित्य पंचोली 
आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने गंभीर आरोप लगाए थे। बताया जाता है कि जब कंगना रनौत इंडस्ट्री में आई थीं तब वह आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं। 
अंकित तिवारी 
सिंगर अंकित तिवारी पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद अंकित तिवारी की गिरफ्तारी हो गई थी। हालांकि, सबूत नहीं मिलने पर उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।
 अनुराग कश्यप 
 फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि, अनुराग कश्यप ने पायल घोष के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था। 
गणेश आचार्य 
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर उनकी को-डांसर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। को-डांसर ने पुलिस शिकायत में कहा था कि गणेश आचार्य उनसे फेवर मांग रहे थे।  को-डांसर ने आरोप लगाया था कि गणेश आचार्य ने कहा था कि सफलता चाहिए तो उनके साथ संबंध बनाने होंगे।
 मधुर भंडारकर 
मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर पर एक लड़की ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लड़की ने आरोप लगाया था कि मधुर भंडारकर ने फिल्म में काम करने का झांसा देकर कई सालों तक शारीरिक उत्पीड़न किया था।  राजकुमार संतोषी  
फिल्ममेकर राजुकमार पर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद राजकुमार संतोषी और ममता कुलकर्णी ने कभी साथ में काम नहीं किया।
 साजिद खान 
फिल्ममेकर साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। साजिद खान पर लगे इन आरोपों से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसका उनके करियर पर काफी असर पड़ा था।  
 शामक डावर 
 कोरियोग्राफर शामक डावर पर उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। शामक डावर पर उनके डांस क्लास की दो छात्राओं ने जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि शामक डावर उन्हें गलत तरीके से छूते हैं।
 शाइनी आहूजा 
बॉलीवुड शाइनी आहूजा पर उनकी मेड ने रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद शाइनी आहूजा को  7 साल सजा हुई और उन्होंने जेल जाना पड़ा था।  जून, 2009 में शाइनी को रेप और 19 साल की डोमेस्टिक सर्वेंट को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। IPC की तमाम धाराएं भी लगाई गई थीं। हालांकि, मेड बाद में रेप करने के बयान से मुकर गई थी . लेकिन  साल 2011 में ही उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही 3 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। शाइनी आहूजा आखिरी बार पर्दे पर 'वेलकम बैक' में नजर आए थे। लेकिन फिल्म फ्लॉप रही थी। अब सिनेमा की दुनिया से दूर वह गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हैं।
 विकास बहल 
 डायरेक्टर विकास बहल पर उनकी प्रोडक्शन कंपनी की एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में विकास बहल को इन आरोपों से बरी कर दिया गया था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english