ब्रेकिंग न्यूज़

एक्ट्रेस सीमा देव का निधन, अमिताभ- राजेश खन्ना संग 'आनंद' में किया था काम

 मुंबई।  एक्ट्रेस सीमा देव का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीमा देव ने अपने करियर में हिंदी के साथ ही मराठी फिल्मों में भी काम किया था।  सीमा देव के निधन से सिनेमाजगत में शोक की लहर और तमाम हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं। सीमा देव ने हिट फिल्म 'आनंद' में अमिताभ बच्चन और  राजेश खन्ना  की भाभी का रोल किया था। साल 1960 के दशक में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सीमा देव ने हिंदी के साथ ही मराठी सिनेमा में काफी काम किया है। सीमा देव का फिल्मी बैकग्राउंड से आती थीं। सीमा देव दिवंगत अभिनेता रमेश देव की पत्नी थीं। सीमा  देव के दो बेटे अभिनय देव और आंजिक्य देव सिनेमा से जुड़े हुए हैं।

 सीमा देव ने अपने एक्टिंग करियर में हिंदी और मराठी की कई फिल्मों में काम किया है। बताया जा रहा है कि सीमा देव काम समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से ग्रसित थीं। सीमा की इस बीमारी का खुलासा साल 2020 में उनके बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर किया था और बताया- ''उनकी मां सीमा देव अल्जाइमर से पीड़ित हैं, हमारा पूरा देव परिवार उनकी देखभाल कर रहा है और उनकी सलामती के लिए हर रोज प्रार्थना करता है।  वह अपने बेटे अभिनय देव के साथ मुंबईं में रहती थीं। सीमा देव ने पॉपुलर एक्टर रमेश देव के साथ शादी की थी और उनके दो बेटे अभिनय देव और आंजिक्य देव हैं। रमेश देव का साल 2022 में 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। सीमा देव के बेटे अभिनय देव जाने माने फिल्ममेकर हैं। वहीं, आंजिक्य देव एक्टर हैं।
 सीमा देव के एक्टिंग करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 1960 में अपने करियर की शुरुआत की थी। सीम देव फिल्म मियां बीवी राजी से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'आनंद', 'कोरा कागज', 'संसार', 'भाभी की चूडियां' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। सीमा देव ने फिल्म 'आनंद' में अमिताभ बच्चन की भाभी का रोल किया था। इस फिल्म में सीमा देव ने अपने रियल पति रमेश देव की पत्नी का किरदार निभाया था। साल 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना स्टारर 'आनंद' हिट फिल्म थी।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english