डबल धमाका करेंगे जूनियर एनटीआर, 'देवरा' मेकर्स ने बनाया बड़ा प्लान
मुंबई। टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर' के बाद उनकी अगली मूवी को लेकर फैंस के बीच खासा क्रेज है। सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जल्दी ही निर्देशक कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी अगली मूवी 'देवरा' में नजर आएंगे। इस मूवी में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ अदाकारा जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जबकि, बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान भी जूनियर एनटीआर के साथ इस मूवी में नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर हैं। इस बीच जूनियर एनटीआर की इस मूवी को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। दरअसल मेकर्स इस मूवी को मेकर्स 2 भागों में बनाने की तैयारी में हैं।
इस बारे में खुद कोरताला शिवा ने हाल ही में जानकारी दी है। फिल्म निर्देशक ने साफ किया है कि जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की ये मूवी 2 भागों में रिलीज होगी। जिसमें से एक भाग अगले साल 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगा। जबकि, दूसरा भाग बाद में जारी किया जाएगा। कोरताला शिवा ने बताया कि देवरा की कहानी को एक भाग में दिखाना मुमकिन नहीं हैं। क्योंकि ये बिल्कुल एक अलग दुनिया है जिसमें कई दमदार किरदार हैं।
कोरताला शिवा ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'मैं आपको देवरा मूवी के बारे में एक जरूरी जानकारी देने आया हूं। जब हमने देवरा की कहानी लिखी थी। हम इसे लेकर बेहद उत्साहित थे। क्योंकि ये एक अलग दुनिया है। जो मास स्तर पर बनेगी जिसमें कई मजबूत किरदार है और कई इमोशन्स हैं। हमने इसकी शूटिंग शुरू की। लेकिन जैसे-जैसे ये दुनिया बनी। हमारा उत्साह बढ़ता गया। हमें और बल्कि एडिटर को भी लगा कि इसमें से एक भी सीन या एक भी डायलॉग इसमें से हटाया नहीं जा सकता है। हमें लगा कि हमें एक विशाल कहानी बुनने के लिए सही वक्त चाहिए। इसलिए हमे लगा कि इसे दो भागों में बनाना चाहिए। हमने कल ही ये फैसला किया है। अब आपको बताता हूं कि देवरा का पहला भाग 5 अप्रैल 2024 में रिलीज होगा। '
Leave A Comment