ब्रेकिंग न्यूज़

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत

 मुंबई।  1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां इस साल शादी के बाद पहला करवा चौथ व्रत मनाएंगी। इन एक्ट्रेस की साल 2023 में शादी हुई है और इसके बाद उनका पहली बार करवा चौथ का व्रत होगा। कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा ने इस साल शादी की थी और पहला करवा चौथ का व्रत मनाएंगी। आइए जानते हैं कि किन-किन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का साल 2023 में पहला करवा चौथ का व्रत होगा। यहां पर उन एक्ट्रेसेस के नाम हैं।

 अथिया शेट्टी 
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने साल 2023 की जनवरी में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए थे। अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी से पहले एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। अथिया शेट्टी का ये पहला करवा चौथ होगा। 
 कियारा आडवाणी  
 बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 2023 की फरवरी में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। कियारा आडवाणी शादी के बाद पहली बार पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
 परिणीति चोपड़ा  
 बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा के साथ साल 2023 के सितंबर में शादी की है। दोनों की शादी को लेकर काफी बज रहा है। परिणीति चोपड़ा शादी के बाद पति राघव चड्ढा के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।  
 शिवालिका ओबेरॉय 
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के साथ साल 2023 की फरवरी में शादी की है। इस तरह से शिवालिका इस साल शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाएंगी।
 सोनाली सहगल 
 बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने साल 2023 की जून में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी की थी। सोनाली सगहल लंबे समय से बिजनेसमैन अशीष सजनानी को डेट कर रही थीं। शादी के बाद उनका पहला करवा चौथ है। Also Read - Mission Raniganj Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' ने ओपनिंग वीकेंड पर की इतनी कमाई
 हंसिका मोटवानी  
 साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बीते साल 2022 के दिसंबर में सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी। हंसिका मोटवानी शादी के बाद पहली बार पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english