आशका गोराडिया के घर गूंजी किलकारियां, घर में आया नन्हा मेहमान
मुंबई। टीवी सीरियल अभिनेत्री और अब बिजनेस वुमेन बन चुकीं अदाकारा आशका गोराडिया हाल ही में मां बनी हैं। इस खबर की जानकारी खुद अदाकारा आशका गोराडिया ने अपने पति ब्रेंट गोबले के साथ इंस्टाग्राम के जरिए दी। अदाकारा ने बताया कि उनके घर एक नन्हें मेहमान ने कदम रख दिए हैं। अदाकारा ने साथ ही अपने बेबी की पहली झलक एक तस्वीर के साथ शेयर की। अदाकारा ने इस प्यारी पोस्ट के साथ बताया कि वो एक बेटे की मां बनी हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने बेबे की भी नाम का ऐलान कर दिया है।
आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबले ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आज सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए और सीधे हमारे दिलों में चले गए। मुझे पता है कि इस दिन से पहले मेरा जीवन अस्तित्व में था, लेकिन मुझे इसके बारे में बहुत कम याद है। अभी, अपने मरने के दिन तक, मैं एलेक्स का डैडी बनूँगा। आशका ने देवदूत की कृपा से उसे बचाया। वह अब आराम कर रही है, उसके बगल में हमारा छोटा बच्चा है।'
आशका गोराडिया की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई सितारों ने जमकर कमेंट्स दिए हैं। टीवी सीरियल स्टार मौनी रॉय ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं इंतजार नहीं कर सकती... मेरे एलेक्सी, मेरे नॉट-नॉट। मासी आपको देखने के लिए तरस रही है। मेरे भांजे को मेरा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।' तो वहीं, टीना दत्ता ने लिखा, 'वाह, मुबारक हो।' तो दिव्यांका त्रिपाठी ने भी दोनों को बधाई दी है। वहीं, आमिर अली, किश्वर मर्चेंट, सुरभि ज्योति, मोनालिसा, अदा खान समेत कई टीवी सितारों ने स्टार कपल को नन्हें-मुन्ने के आने की बधाई दी है।
बता दें कि अदाकारा आशका गोराडिया प्रेग्नेंसी के दिनों में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। अदाकारा ने अपने प्रेग्नेंसी के सफर की जानकारियां लगातार फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। इतना ही नहीं, इस दौरान आशका गोराडिया ने कई मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाए थे। जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे।
Leave A Comment