दिवाली पर सुहाना पर चढ़ा देसी रंग
मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो साड़ी लुक में किलर लग रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सुहाना खान ने सभी को दिवाली विश किया हैं।
सुहाना जल्द ही द आर्चीज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वो अपना बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना खान इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच दिवाली के मौके पर सुहाना खान ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।
लेटेस्ट तस्वीरों में सुहाना खान साड़ी में हसीन लग रही हैं। शाहरुख खान की बेटी का लुक इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।
सामने आई फोटोज में सुहाना खान ने अलग-अलग पोज दे रही हैं। सुहाना खान पर पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सुहाना खान की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं। सुहाना की हर अदा पर फैंस फिदा हो गए हैं।
सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी फिल्म द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
Leave A Comment