30 साल के सिंगर पेड्रो हेनरिक का निधन, गाना गाते हुए आया हार्ट अटैक
मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की दुनिया के इस स्टार्स इस साल दुनिया छोड़कर चले गए। साल 2023 उन स्टार्स के परिवार के लिए काफी दुख दायक रहा है। अब इन सब के बीच सिंगर की निधन की खबर सामने आ रही है। ब्राजीलियाई गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की निधन की खबर ने सबको हैरान कर के रख दिया है। पेड्रो हेनरिक एकदम स्वस्थ थे । इस खबर के मिलने के बाद पेड्रो हेनरिक के फैंस काफी दुखी नजर आए। पेड्रो हेनरिक के निधन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
30 साल के ब्राजीलियाई गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिंगर को लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हार्ट अटैक आया, जो उनकी मौत की वजह बना। अब पेड्रो हेनरिक के लास्ट लाइव परफॉर्मेंस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में पेड्रो हेनरिक गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एकदम से सिंगर लड़खड़ा जाते हैं। जिसके बाद पेड्रो हेनरिक सीधे जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोह हैरान हो गए। पेड्रो हेनरिक के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। 30 साल की उम्र पेड्रो हेनरिक का हार्ट अटैक से निधन हो जाना सबको परेशान कर रहा है।
मशहूर सिंगर केके का निधन भी कुछ इसी प्रकार हुआ था। सिंगर केके का कोलकाता में एक कंसर्ट के दौरान निधन हो गया है। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर को अटैक आया और वो ये दुनिया छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। सिंगर केके के लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इन सब के बाद पेड्रो हेनरिक के निधन की खबर ने एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया है।
Leave A Comment