बेटी राशा संग रवीना टंडन ने पूरी की 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा
मुंबई। बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन हाल ही में धार्मिक यात्रा पर निकली थीं। अदाकारा रवीना टंडन ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए दी है। रवीना ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें मां-बेटी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगीं। इन तस्वीरों को शेयर कर रवीना टंडन ने एक बेहद इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया।
अदाकारा रवीना टंडन इन दिनों धार्मिक यात्रा पर थीं। अदाकारा ने इस दौरान क्रीम कलर की साड़ी और ग्रीन ब्लाउज में महादेव के दर्शन किए। जिसकी फोटोज अब वायरल हैं।
रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी संग देश में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आईं।
रवीना टंडन ने अपनी इस ट्रिप के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि वो 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। इसके बाद वो रामेश्वर्म पहुंचीं। रवीना टंडन ने रामेश्वरम के समंदर में सुकून के पल बिताए। ये बात सामने आई उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं। रवीना टंडन ने इस दौरान रामसेतु के भी दर्शन किए। जहां पुजारियों ने उन्हें रामसेतु से विशेष आशीर्वाद दिया।
रवीना टंडन की बेटी राशा भी रामसेतु के दर्शन के लिए पहुंची थीं। जहां दोनों को ही रामसेतु मंदिर से आशीर्वाद लिया। रवीना टंडन ने इस दौरान पारंपरिक क्रीम साड़ी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
Leave A Comment