अरबाज खान की शादी पर पिता सलीम खान ने कहा.... दूसरी शादी करना कोई गुनाह नहीं
मुंबई। सलमान खान के भाई अरबाज खान ने 56 साल की उम्र में दूसरा निकाह किया। उन्होंने गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ 24 दिसंबर को शादी रचाई। ये शादी उनकी बहन अर्पिता खान के घर पर हुई जहां पूरा परिवार पहुंचा। मगर इस शादी पर लोगों ने ताने भी कसे। अब अरबाज खान के पिता ने बेटे का सपोर्ट किया है। उन्होंने बेटे के दूसरे निकाह पर जवाब दिया है। उनका कहना है कि दूसरी शादी करना कोई गुनाह नहीं है।
सलीम खान बेटे की शादी से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'दोनों बच्चों ने शादी का तय किया। मेरे हिसाब से कोई गुनाह नहीं है। मैं तो बहुत खुश हूं। मेरा आशीर्वाद दूल्हा और दुल्हन के साथ है।' इस दौरान सलीम खान से ये भी पूछा गया कि क्या घर में शादी को लेकर अरबाज खान ने कुछ डिस्कस किया था। इस पर सलीम खान ने करारा जवाब दिया। उनके मुताबिक, 'मुझे नहीं लगता कि इस बारे में कुछ डिस्कस करने की जरूरत है। अरबाज यंग है। पढ़े लिखे हैं। समझदार हैं। वह अपने फैसले खुद ले सकते हैं। इस दौरान मेरी किसी परमिशन की भला क्या जरूरत। अगर वह खुश हैं तो कुछ भी मेटर नहीं करता है।'
अरबाज खान की दूसरी शादी में उनका 21 साल का बेटा अरहान खान भी शामिल हुए। सलमान खान, सोहेल खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री, सलमा खान से लेकर पूरा खान परिवार इस निकाह सेरेमनी में शामिल हुए। मालूम हो, अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा संग हुई थी लेकिन दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया है।
Leave A Comment