मलाइका अरोड़ा 2024 में लेंगी अर्जुन कपूर संग सात फेरे!
मुंबई। अरबाज खान ने अपनी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद कई साल बाद गर्लफ्रेंड शूरा खान संग 24 दिसंबर को शादी रचाई है। अरबाज खान और शूरा खान की शादी के बाद अब फैंस को मलाइका अरोड़ा की दूसरी शादी का इंतजार है। आपको बता दें मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। इसी बीच अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी दूसरी शादी को लेकर रिएक्शन दिया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही दूसरी शादी कर सकती है। इस जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मलाइका अरोड़ा अपनी दूसरी शादी के सवाल पर जवाब देती हुई नजर आईं।
अरबाज खान और शूरा खान की शादी के बाद से मलाइका अरोड़ा से एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा है कि वो दूसरी शादी कब करेंगीं। इसी बीच रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' से मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फराह खान मलाइका अरोड़ा से उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल करती हुई नजर आईं। फराह ने पूछा क्या आप साल 2024 में शादी करने वाली हैं? इसके जवाब में मलाइका अरोड़ा ने कहा कि 'अगर कोई पूछे तो मैं शादी जरूर कर लूंगी।' इस बयान के सामने आने के बाद मलाइका अरोड़ा की दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा साल 2024 में अर्जुन कपूर संग शादी कर सकती है। लेकिन आपको बता दे कि एक्ट्रेस ने शादी की बात जरूर की है, लेकिन उन्होंने किसी नाम नहीं लिया है।
Leave A Comment