दीपिका पादुकोण हैं प्रेग्नेंट, रणवीर सिंह के घर इस महीने में गूंजेगी किलकारी
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से अटकलें लग रही थीं। हालांकि, दीपिका पादुकोण ने इस पर कोई बयान नहीं दिया था। अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फाइनली अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बच्चे के डिलीवरी को लेकर पोस्ट शेयर किया है। इस कपल के गुड न्यूज शेयर करते ही फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इसके बाद फैंस और सेलिब्रिटीज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह किस महीने में पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी और छह साल बाद ये कपल माता-पिता बने जा रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी यानी गुरुवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेम पोस्ट शेयर किया है। इस कपल ने एक कार्ड शेयर किया है, जिस पर बच्चों के कपड़े, जूते, खिलौने बने हुए हैं। कार्ट पर सितंबर, 2024 के साथ ही दीपिका और रणवीर लिखा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पोस्ट के कैप्शन में फोल्डिंग हैंड बनाए हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा, कृति सेनॉन, अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा, सोनू सूद, रकुल प्रीत सिंह सहित तमाम स्टार्स ने बधाई दी है। वहीं, इस कपल के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और अपने पसंदीदा स्टार्स को बधाई दे रहे हैं।
Leave A Comment