गृह-प्रवेश में झूमकर नाचीं कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट ने खुद खोला कार का दरवाजा
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा पति पत्नी बन चुके हैं। इस स्टार कपल ने 15 मार्च के दिन धूमधाम से शादी रचाई। दोनों ने मानेसर में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद फिल्म स्टार पुलकित सम्राट के घर कृति खरबंदा का जबरदस्त स्वागत हुआ। कृति खरबंदा के गृह प्रवेश के वीडियोज अब सोशल मीडिया में सामने आने लगे हैं। फिल्म स्टार पुलकित सम्राट के घर पर कृति खरबंदा के स्वागत के लिए ढोल नगाड़ों का इस्तेमाल किया गया था। जिसमें अदाकारा ने अपनी ससुराल में झूमते नाचते-गाते कदम रखा।
इतना ही नहीं, इस दौरान फिल्म स्टार पुलकित सम्राट ने अपनी दुल्हनिया कृति खरबंदा के लिए कार से उतरकर खुद कार का दरवाजा खोला। जिसके बाद पुलकित सम्राट का ये केयरिंग नेचर फैंस का दिल जीत ले गया। कृति खरबंदा के गृह प्रवेश के वीडियोज ने इस वक्त एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में खूब धूम मचाई है। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगे।
बता दें कि फिल्म स्टार पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी है। इससे पहले फिल्म स्टार ने साल 2014 में टीवी एक्ट्रेस श्वेता रोहिरा के साथ शादी रचाई थी। मगर ये शादी एक साल में ही टूट गई थी। इसकी बड़ी वजह अदाकारा का मिस-कैरिज और इसके बाद दोनों के बीच उठे मतभेद रहे थे। फिल्म स्टार पुलकित सम्राट की शादी टूटने का ठीकरा उस वक्त उनकी एक्स वाइफ ने अदाकारा यामी गौतम पर फोड़ा था। हालांकि तलाक के बाद पुलकित सम्राट ने इसकी वजह दोनों के बीच उठे मतभेदों को बताया था।
फिल्म स्टार पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा लंबे वक्त से एक दूसरे संग रिश्ते में थे। इस स्टार कपल ने साल 2019 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जिसके करीब 5 साल बाद जाकर दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में बंधे। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने अपने रिश्ते के बारे में कई दिनों तक छुपाया था। बाद में दोनों ने खुलकर एक दूसरे के लिए प्यार बयां करना शुरू कर दिया था।
Leave A Comment