ब्रेकिंग न्यूज़

 जगन्नाथ पुरी पहुंचीं शिवांगी जोशी, साथ में दिखा पूरा परिवार

 मुंबई। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों परिवार संग खूब टाइम स्पेंड कर रही हैं। दरअसल इस समय शिवांगी जोशी किसी भी प्रोजेक्ट में बिजी नहीं हैं, ऐसे में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनों के साथ समय बिताने का फैसला लिया। बता दें कि सीरियल 'बरसातें' बंद होने के बाद से ही शिवांगी जोशी खुद को और परिवार को खूब समय दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची हुई थीं। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली उनके साथ ही थी। जगन्नाथ पुरी के दर्शन करने के बाद शिवांगी जोशी ने परिवार संग खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। वेकेशन की कुछ तस्वीरें शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं।

  शिवांगी जोशी अपनी सादगी से ही फैंस का दिल जीत लेती हैं। फैंस को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की लेटेस्ट तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में दिख रही शिवांगी जोशी की सादगी पर फैंस मर मिटे हैं। जगन्नाथ पुरी में शिवांगी जोशी फुल एथनिक लुक में नजर आई हैं। उनके ओवरऑल लुक की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। यलो और रेड कलर की इस सिल्क साड़ी को शिवांगी जोशी ने बड़ी ही खूबसूरती से कैरी किया हुआ है। इस लुक में शिवांगी जोशी ने फैंस के साथ कुल 10 तस्वीरें शेयर की हैं। सिल्क साड़ी में शिवांगी जोशी वाकई में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर अब तक साढ़े 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं उनके करीबी दोस्त और को-एक्टर रह चुके कुशाल टंडन ने भी इन तस्वीरों को लाइक किया है 
 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपने भाई के साथ पहले भी कई क्यूट फोटोज शेयर कर चुकी हैं। भाई के साथ शिवांगी जोशी की खूबसूरत बॉन्डिंग को जगन्नाथ पुरी की इस तस्वीर में भी साफ देखी जा सकती है। परिवार संग जगन्नाथ पुरी पहुंचीं शिवांगी जोशी ने परिवार के साथ इस तस्वीर को क्लिक करवाया है। तस्वीर में शिवांगी जोशी और उनके परिवार के हर एक सदस्य के चेहरे पर अलग ही सुकून नजर आ रहा है। जगन्नाथ पुरी के अपने विसिट को शिवांगी जोशी ने खूब एन्जॉय किया है। वेकेशन पर अचानक हुई बारिश को शिवांगी जोशी ने कुछ तरह से एन्जॉय किया है।शिवांगी जोशी अपने पापा सुमनप्रकाश जोशी के साथ कोई भी मेमोरी क्रिएट करना नहीं भूलती हैं। शिवांगी जोशी की पापा के साथ की ये तस्वीर बेहद ही प्यारी है। शिवांगी जोशी की कैंडिड फोटोज का तो क्या ही कहना। उनका कैंडिड अंदाज तो हर किसी को पसंद आता है।
 बता दें कि इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' खराब वजह से ही सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही शो के अहम कलाकारों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसी बीच शिवांगी जोशी ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनसे कमेंट सेक्शन में पूछने लगे कि क्या वह एक बार फिर से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में वापसी करने वाली हैं? 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english