पहाड़ों की वादियों में गुम श्रद्धा कपूर, फोटोज शेयर कर कहा, 'किसी की मजाल है जो...'
मुंबई। बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों के साथ-साथ एक्ट्रेस के मजेदार कैप्शन्स भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। अब हाल ही में अदाकारा श्रद्धा कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें अदाकारा पहाड़ों की वादियों में घूमती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ ही अदाकारा ने एक बेहद मजेदार कैप्शन दिया है। जो एक बार फिर श्रद्धा कपूर के फैंस का भी दिल जीत ले गई हैं। अदाकारा श्रद्धा कपूर की इन तस्वीरों पर लोग भी जमकर कमेंट्स करते दिखे।
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में हिल वेकेशन तस्वीरों की झलक दिखाई है। सामने आईं इन बेहद खूबसूरत तस्वीरों में अदाकारा श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूर नजर आईं। ये तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मजाल है कोई मुझे यहां से ले जाए।' जिसके बाद ये कैप्शन भी फैंस का दिल जीत ले गया। जिसके बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। श्रद्धा कपूर की ये तस्वीर भी फैंस का दिल जीत ले गई है। इस तस्वर में श्रद्धा कपूर पहाड़ी जानवरों पर प्यार लुटाती दिखीं। ये तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच ले गईं।
श्रद्धा कपूर ने सामने आईं तस्वीरों में सुहावने मौसम की झलक फैंस को दिखाई है। यहां कि खूबसूरती देखते ही बनती है। हालांकि अदाकारा ने ये नहीं बताया कि वो किस जगह पर हैं। श्रद्धा ने इस दौरान कैमरे में यादगार पल कैद कर लिए। ये तस्वीरें शेयर कर श्रद्धा कपूर ने फैंस से भी एक दिलचस्प सवाल किया था। अदाकारा ने तस्वीरें शेयर कर पूछा कि 'बताओ मैं कहां हूं।' जिसके बाद लोग भी कई खूबसूरत जगहों के नाम लेकर गैस करने लगे। श्रद्धा कपूर ने इस तस्वीर में अपनी सनकिस्ड फोटो शेयर की है। जिसमें अदाकारा की स्किन खूब ग्लो करती दिखी। अदाकारा की ये तस्वीरें देख फैंस भी उनकी सुंदरता में खोते दिखे। श्रद्धा कपूर की ये तस्वीरें बयां कर रही हैं कि वो अपनी वेकेशन पर खूब एन्जॉय कर रही हैं। अदाकारा की ये तस्वीरें उनके मस्ती भरे पलों की गवाही दे रही हैं।
Leave A Comment