ब्रेकिंग न्यूज़

शिखर पहाड़िया संग सात फेरे लेंगी जाह्नवी कपूर?

 मुंबई।  बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पसर्नल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर ये कहा जाता है कि वो शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बता दें कि दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई थी। अब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।

  इस मामले में जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए, 'कुछ भी' इस प्रतिक्रिया से ये साफ हो गया है कि जाह्नवी, फिलहाल शादी नहीं करने वाली हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर ने बीते दिनों अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो बेहद हसीन लग रही थीं। 
बताते चलें कि जाह्नवी कपूर की कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्ट्रेस जाह्नवी राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर 'आरसी 16' और 'देवरा' जैसी साउथ मूवीज में भी धमाल मचाने वाली है। मालूम हो कि बॉलीवुड की क्वीन जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बोल्डनेस क्वीन जाह्नवी कपूर के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं।
 शिखर पहाड़िया और ​जान्हवी कपूर बचपन के दोस्त हैं। इन्होंने हाईस्कूल तक साथ पढ़ाई की है। कोई भी पार्टी हो, उसमें जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया साथ दिखाई देते हैं। हालांकि एक्ट्रेस का नाम कइयों से जुड़ चुका है। मगर इनसे इनका कनेक्शन थोड़ा खास नजर आता है। जान्हवी कपूर अपने दोस्त शिखर पहाड़िया के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए भी कई थ्रोबैक पोस्ट्स करती हैं। और प्यार से शिकु बुलाती हैं शिखर पहाड़िया एक पोलो प्लेयर के साथ एक एंटरप्रिन्योर हैं। उन्होंने 2018 में एंटरटेनमेंट और गेमिंग का बिजनेस शुरू किया था। और उसके पहले लंदन बेस्ड फर्म में इंवेस्टमेंट एनालिस्ट की नौकरी करते थे। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। इनकी नेट वर्थ की बात करें तो वेबसाइट tring के मुताबिक, वह 10 मिलियन है। साथ ही कई लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english