अल्लू अर्जुन को दोस्त के लिए प्रचार करना पड़ा भारी , दर्ज हुआ केस
नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमला मचाया था कि सभी लोग दंग रह गए थे। अब लोगों ये मानना है कि पुष्पा 2 भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है। इस फिल्म के लिए लोल काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि वो कानूनी पचड़े में फंस गए थे। उनपर खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
अल्लू अर्जुन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि वो मुश्किलों में फंस गए हैं। नांघाल सीट से अल्लू अर्जुन के दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि उम्मीदवार हैं। अल्लू अर्जुन अपने दोस्त को सपोर्ट करने पहुंचे थे लेकिन उनके आने के बाद विधायक के घर के बाहर हजारों लोग जमा हो गए। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए ये लोग बेताब थे। आंध्र प्रदेश में चुनावी माहौल के कारण आचार संहिता लागू है। इस लिए अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना पड़ रहा है।
Leave A Comment