बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं रवीना टंडन की बेटी
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की डेब्यू फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है फिर भी वह खूब लाइमलाइट में रहती हैं। 19 साल की राशा थडानी आए दिन पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होती हैं और कैमरे में कैद हो जाती हैं। राशा थडानी को एक बार फिर पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया है। राशा थडानी की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस का ध्यान खींच रही हैं। राशा थडानी को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं है।
राशा थडानी शुक्रवार को मायानगरी यानी मुंबई में नजर आईं। राशा थडानी को देखते ही पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए और उनकी कई तस्वीरें क्लिक हुई हैं। राशा थडानी की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। राशा थडानी की तस्वीरों में उनकी प्यारी स्माइल ने उनके फैंस का ध्यान खींचा है। राशा थडानी की ड्रेस की बात की जाए तो उन्होंने फ्रॉक ड्रेस पहनी हुई थी। राशा थडानी के ऊपर ये ड्रेस काफी अच्छी लग रही थी और उनकी खूबसूरती बढ़ा रही थी। राशा थडानी ने फोटो क्लिक करवाईं और पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया है। राशा थडानी के अंदाज को देखकर फैंस उनकी सादगी के कायल हो गए।
राशा थडानी की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। राशा थडानी को उनके इंस्टाग्राम अकाउटं पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। राशा थडानी का बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है और उनकी फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है। राशा थडानी को लेकर डायरेक्टर अभिषेक कपूर फिल्म बनाने जा रहे हैं। राशा थडानी की डेब्यू फिल्म में उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन नजर आएंगे। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म से राशा और अमन दोनों डेब्यू करेंगे। राशा थडानी संग डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर भी नजर आईं। राशा थडानी और प्रज्ञा कपूर ने एक साथ खड़े होकर पैपराजी को पोज दिए।
Leave A Comment