ब्रेकिंग न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग लेंगी सात फेरे, सामने आई डेट !

 नई दिल्ली।   बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल  के साथ शादी रचाने वाली हैं। खबर है कि सोनाक्षी और जहीर इसी महीने शादी करने वाले हैं। शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी 23 जून को मुंबई में जहीर इकबाल के साथ सात फेरे लेंगी। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी की अटकलें तब शुरू हुई थीं जब एक्ट्रेस ने 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान शादी करने की इच्छा जताई थी। सोनाक्षी ने कहा था कि वह शादी करने के लिए बहुत बेताब हैं।  

  रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कार्ड्स छप चुके हैं। यह वेडिंग कार्ड मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें लिखा है 'अफवाह सच है।' खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी मुंबई के बैस्टियन में होगी। हालांकि इन खबरों पर ना तो अभी तक सोनाक्षी सिन्हा और ना ही जहीर इकबाल की तरफ से कोई रिएक्शन आया है।  
सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर जहीर इकबाल ने लुटाया प्यार
बता दें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 2 जून को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा पर जमकर प्यार उढेला था। जहीर ने सोनाक्षी संग अपने कुछ कोजी फोटोज शेयर किए थे। इन फोटोज में जहीर और सोनाक्षी रोमांस करते नजर आ रहे थे। इन फोटोज को शेयर करते हुए जहीर इकबाल ने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे सोनज" इसी के साथ उन्होंने दिल और आंख मारने का इमोजी बनाया था। सोनाक्षी ने भी जहीर के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए दिल के इमोजी बनाए थे। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल साल 2022 में आई फिल्म 'डबल एक्सएल' में नजर आए थे। यहीं पर दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english