6 साल बाद लौट आई है स्त्री, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की डर के मारे हुई हवा टाइट
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर रिलीज हो गया है। 'स्त्री 2' साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि फिल्म के आखिर में मेकर्स ने एक सस्पेंस छोड़ दिया था, जिसके बाद दर्शक बड़ी ही बेसब्री से 'स्त्री 2' का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें श्रद्धा कपूर चुड़ैल बनकर लोगों को डराती नजर आ रही हैं।
बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' की टीजर शर्वरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज होते ही यह टीजर ऑनलाइन लीक भी हो गया है। एक यूजर ने 'स्त्री 2' का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में लिखा है, 'द लीजेंड इज बैक' तभी राजकुमार राव बोलते हैं, 'ये तो आ गई सच में।'
स्त्री 2' के इस टीजर में राजकुमार राव और पंकज त्रिपुाठी के साथ अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी नजर आ रहे हैं। 'स्त्री 2' की कहानी उसी गांव से शुरू हुई थी, जहां पर इसका अंत हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्त्री गांव में वापस लौटकर आ गई है और साथ ही श्रद्धा कपूर की एंट्री भी हो गई है। इस फिल्म के टीजर में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया स्पेशल डांस नंबर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में राजकुमार राव भूत से कह रहे हैं, "हमने आपकी चोटी काट दी थी, अगर आप तेल की मसाज करोगी ना तो वो दोबारा आ जाएगी।" स्त्री 2 के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "टीजर अच्छा लग रहा है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह फिल्म जबरदस्त होने वाली है।"
Leave A Comment