अनंत-राधिका के संगीत पर रणबीर और आलिया ने जमकर लगाए ठुमके, आकाश अंबानी ने डांस में दिया पूरा साथ
मुंबई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी आने वाली 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर पहले जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन हुए थे और फिर क्रूज पर पार्टी दी गई। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले कुछ फंक्शन हो रहे हैं। बीते शुकवार यानी 5 जुलाई को इस कपल की संगीत सेरेमनी थी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे थे। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डांस करते नजर आ रहे हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की महफिल जमी थी। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, अलिया भट्ट, सारा अली खान, वरुण धवन, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी सहित तमाम सितारे पहुंचे थे। वहीं, रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के गाने 'शो मी द ठुमका' पर अपनी पत्नी आलिया भट्ट संग डांस किया। इस कपल के डांस के दौरान आकाश अंबानी ने उनका पूरा साथ दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी के मौके पर रणबीर कपूर ब्लैक शेरवानी तो आलिया भट्ट ब्लैक लहंगे में नजर आईं।
वर्क फ्रंट की बात करे तो आलिया भट्ट की फिल्म नई फिल्म 'अल्फा' का अनाउंसमेंट हाल ही में हुआ है। आलिया भट्ट इस फिल्म के अलावा 'जिगरा', 'लव एंड वॉर', 'ब्रह्मास्त्र 2' जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं, रणबीर कपूर की पाइपलाइन में 'रामायण', 'लव एंड वॉर', 'ब्रह्मास्त्र 2' जैसी तमाम मूवीज हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Leave A Comment