68 साल के हुए अभिनेता आलोकनाथ... परदे पर खलनायक भी बन चुके हैं
मुंबई। आज यानी 10 जुलाई को अभिनेता आलोक नाथ का 68वां जन्मदिन है। अभिनेता आलोक नाथ ने हिंदी फिल्मों और टीवी शो में कई बार अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। उन्हें उनके संस्कारों वाले किरदारों के लिए काफी पसंद किया गया, जो आगे चल कर उनके पहचान से जुड़ गया। हालांकि, उन्होंने अपने इमेज के विपरीत भी कुछ फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म में उन्होंने अपने इमेज के विपरीत अभिनय करते हुए पर्दे पर नजर आए थे।
आलोक नाथ का जन्म 10 जुलाई 1956 को बिहार के खगड़िया में हुआ था। बचपन से उन्हें फिल्मों में काफी रुचि थी। इस वजह से उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। इसके बाद उन्होंने की फिल्में और टीवी शो किए। उन्हें 'संस्कारी बाबूजी' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने टीवी और हिंदी सिनेमा में कई ऐसे किरदार किए हैं, जिनमें उन्होंने संस्कारों वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1982 में आई सर रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित फिल्म 'गांधी' से की थी। इस फिल्म को उस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर अकादमी पुरस्कार मिला था। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता भी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1987 में आई फिल्म 'कामाग्नि' में उन्होंने बेहद रोमांटिक और हॉट सींस दिए थे। इसके अलावा 'विनाशक', 'षड्यंत्र' और 'बोल राधा बोल' जैसी कई फिल्मों में उन्होंने खलनायक का रोल भी अदा किया।
उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया', जो उनके करियर की दूसरी फिल्म थी। इसमें उन्होंने अभिनेत्री के पिता का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। इसके बाद वह सलमान खान के साथ कई फिल्मों में नजर आए। इसमें 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी ब्लॉबस्टर फिल्में भी शामिल हैं। आलोक नाथ ने फिल्मों में कई बेहतरीन किरदार निभाए। उन्होंने ज्यादातर किरदारों में एक संस्कारी इंसान का किरदार ही निभाया है। उनकी एक बहन भी हैं, जिन्होंने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भैरवी का किरदार निभाया है।
अभिनेता आलोक नाथवह कई टीवी शो में भी नजर आए। उनका टीवी शो 'बुनियाद' दर्शकों को काफी पसंद किया गया। इस शो से उन्हें काफी प्रसिद्धि भी मिली। इसके बाद उनका एक और टीवी शो 'रिश्ते' भी काफी चला। इसमें भी उनका संस्कारी अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया। बॉलीवुड और छोटे पर्दे दोनों जगह अपनी पहचान बनाने वाले आलोक नाथ ने अपने करियर में 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, इसके साथ ही वह 15 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।
Leave A Comment