दीपिका पादुकोण ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहना ये कुर्ता
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। जिसमे वो दोनों अंबानी के घर एंटीलिया में गणपति बप्पा के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही दीपिका और रणवीर का लुक भी काफी चर्चा में हैं। रणवीर जहां सेल्फी में क्लीन शेव लुक में नजर आए। वहीं दीपिका का गोल्डन ब्राउन कुर्ता फेस्टिवल रेडी दिखा। वहीं अब दीपिका के फैंस इस लुक और आउटफिट की पूरी डिटेल चाहते हैं तो जान लें इस ब्यूटीफुल आउटफिट को किस डिजाइनर लेबल से लिया गया है।
दीपिका पादुकोण ने पहना कस्टम मेड अनारकली कुर्ता
दीपिका पादुकोण का गोल्डन ब्राउन अनारकली कुर्ता जिसमे फुल चूड़ीदार स्लीव और ढेर सारी कलियां बैक पर बस्ट एरिया से ही डिजाइन की गई है। वहीं शार्ट राउंड शेप नेकलाइन के साथ कुर्ते पर हैवी एंब्रायडरी पैच लगा है। जबकि स्लीव के कफ एरिया पर मिरर एंब्रायडरी नजर आ रही।
स्टाइल दिखी परफेक्ट
इस ब्यूटीफुल कुर्ते को दीपिका ने बालों में स्लीक लो बन के साथ स्टाइल किया है। वहीं हाथों में फंकी कड़े और कानों में हैवी स्टोन ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। जबकि मैचिंग एंब्रायडरी पोटली बैग इस लुक को परफेक्ट बना रहा। स्मोकी आईज और स्टेटमेंट न्यूड लिप कलर दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है।
दीपिका से पहले इस कुर्ते में नजर आ चुकी हैं ये एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण से पहले इस कुर्ते को एक और एक्ट्रेस पहनें नजर आ चुकी हैं। कस्टम मेड गोल्डन ब्राउन कलर के इस अनारकली कुर्ते को delhivintageco से लिया गया है। जो हैंडमेड क्लोदिंग के लिए फेमस है। ये कलीदार कुर्ता इस क्लोदिंग लेबल का सिग्नेचर आउटफिट है। जिसे साल 2023 में अदिति राव हैदरी पहनकर फोटोशूट करवा चुकी हैं।
रणवीर ने किया दीपिका के कपड़ों के साथ मैच
दीपिका पादुकोण के कपड़ों से मैच करते हुए रणवीर सिंह ने मस्टर्ड कलर के कुर्ते को कैरी किया है। जिस पर डेलिकेट एंब्रायडरी की गई है। ब्रोकेड पैनलिंग के साथ फुल लेंथ स्लीव और फिटेड स्टाइल कुर्ते को परफेक्ट बना रही। जिसके साथ विंटेज स्टाइल सनग्लास रणवीर के लुक फेस्टिव लुक देने के लिए काफी है।
Leave A Comment