दीपिका पादुकोण ने बेटी के पहले जन्मदिन पर साझा की एक पोस्ट
नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ के पहले जन्मदिन पर बुधवार को एक पोस्ट साझा की। अभिनेत्री (39) ने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर बनाए गए चॉकलेट केक की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘यह मेरे प्यार की भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना।'' उनके पति रणवीर सिंह ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘‘बेस्ट मम्मा!'' जबकि करण जौहर ने लिखा, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं दुआ।'' सिंह और पादुकोण ने वर्ष 2018 में लेक कोमो में एक भव्य समारोह में शादी की थी और 8 सितंबर 2024 को पादुकोण ने बच्ची को जन्म दिया था। इस जोड़ी को आखिरी बार रोहित शेट्टी की 2024 में आई फिल्म ‘सिंघम अगेन' में देखा गया था।
पादुकोण फिलहाल शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग' के साथ-साथ अल्लू अर्जुन के साथ एटली की आगामी फिल्म में काम कर रही हैं।
Leave A Comment